Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

डर के साए में मरीज और डॉक्टर, दहशत ऐसी कि इमरजेंसी में ही पहुंचते हैं लोग… सरकारी अस्पताल की कहानी

देश में स्वास्थय एक बड़ा मुद्दा है. इस पर समय-समय पर बात भी खूब होती है, लेकिन आज भी हमारे देश में कई ऐसे राज्य हैंं, जहां सरकारी अस्पतालों की हालत ठीक नहीं है. ऐसा ही एक सरकारी अस्पताल राजस्थान के पाली जिले की तहसील मारवाड़ जंक्शन के जोजावर गांव में है. ये राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है. इसका भवन सालों पुराना है.

इतना ही नहीं अब इस राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच चुका है. यहां डर के साए में अस्पताल का स्टाफ मरीजों का इलाज करता है. वहीं मरीजों में भी डर बना रहता है. मरीज डर के साए में ही यहां अपना इलाज कराते हैं क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन भवन जर्जर हालत में है. ऐसे में यहां से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है.

बारिश में भवन की हर छत से पानी गिरता है

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हर दीवार और छत इसकी जर्जर हालत की कहानी कहती है. इसके बाद भी आलम ये है कि जिम्मेदार लोग इस पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं. राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की हालत बड़ी दयनीय है. बारिश में यहां भवन की हर छत से पानी गिरता है. भवन की दीवारेंं बहुत ही क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. दीवारों में दरारे तो हैं ही साथ ही उनका चूना तक उतर चुका है.

प्रयोगशाला से लेकर कंप्यूटर कक्ष तक खस्ता हालत में

हर दिन यहां भवन की दीवारों से चूना गिरता नजर आता है. कई जगहों पर जो ईंटें लगी हैं उनको भी साफ देखा जा सकता है. अस्पताल में कमरों के पीछे के भाग में दरारे आ चुकी हैं. यही नहीं प्रयोगशाला कक्ष के पीछे का भाग, लेबर रूम की पीछे की दीवार, लेबर रूम गैलरी, वार्ड और गैलरी के हिस्से के साथ-साथ कंप्यूटर कक्ष समेत कई जगहों पर दीवारों में दरारों को देखा जा सकता है.

जोजावर के चिकित्सा प्रभारी ने माना कि अस्पताल का भवन पुराना हो चुका है. कुछ हिस्से काफी जर्जर हालत में हैं. इस कारण भवन की मरम्मत की जरूरत है. इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.