Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

MLA रमन अरोड़ा को लेकर एक और बड़ा खुलासा, लाखों का हुआ था लेनदेन

जालंधर: विधायक रमन अरोड़ा के गिरफ्तार होने के बाद उनके किस्से लगातार बाहर निकल रहे है। बीते साल अगस्त माह में थाना चार की पुलिस द्वारा पकड़े सी.बी.आई. के फर्जी स्पैशल ऑफिसर को भी विधायक के दबाव के कारण छोड़ना पड़ा था। आरोपी को छुड़वाने के लिए 24 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था जो सीधे रमन अरोड़ा तक पहुंचाए गए थे। रमन अरोड़ा का लेनदेन सिर्फ नगर निगम ताक सीमित नहीं था। विधायक ने अपना सम्राज्य सैंट्रल हलके के अधीन आते सभी थानों में फैला रखा था और थाने के काम करने या फिर अधिकारियों को फोन करने की ड्यूटी विधायक के पी.ए. की होती थी।

दरअसल एक लड़की के मामले में कपूरथला का व्यक्ति कूदा था और खुद को सी.बी.आई. का स्पैशल ऑफिसर बता रहा था। उसकी ड्रेस से लेकर हाथ में पकड़े वॉकी टॉकी देख सामने बैठे लोग भी डर गए। इस व्यक्ति ने सी.बी.आई. की धौंस दिखा कर जम कर विवाद भी किया था। लोगों को जब शक हुआ था उन्होंने इस व्यक्ति से आई.डी. कार्ड दिखाने को कहा, जिसके बाद जैसे ही उसने अपना आई.डी. कार्ड निकाला तो वह फर्जी होने पर लोगों ने थाना चार की पुलिस बुला ली।

पुलिस व्यक्ति को थाने ले गई जिसने मान भी लिया कि सी.बी.आई. का कार्ड फर्जी है लेकिन जैसे ही युवक के पक्ष से लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए परिजनों और समर्थकों ने विधायक रमन अरोड़ा तक सारा मामला पहुंचाया तो विधायक ने थाना चार के प्रभारी पर दबाव डाला और पुलिस को उक्त व्यक्ति छोड़ना पड़ गया था। उस समय कपूरथला का फर्जी स्पैशल ऑफिसर थाने से तो चला गया लेकिन बाद में पता लगा कि उस व्यक्ति को छुड़वाने के लिए 24 लाख रुपए की सैटिंग हुई है। हालांकि पुलिस ने तब यह कह कर पल्ला छाड़ लिया था कि वह व्यक्ति मानसिक रोगी है लेकिन कुछ ही समय बाद उक्त की शादी भी गई थी। ऐसे कई मामले है जिसमें विधायक ने बीच में पड़ कर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के पैसे लिए तो कई लोगों को छुड़वाने के लिए भी फीस ली। विधायक के गिरफ्तार होने के बाद उनके इलाके में पड़ते थानों के एस.एच.ओ. ने राहत की सांस ली है क्योंकि विधायक की थानों में भी बेहद दखल अंदाजी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.