
जालंधर : जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर रविवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है जिसकी उम्र 21 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जालंधर ग्रामीण पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ ने उन्हें गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस इस मामले पहले ही महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हमले का मुख्यारोपी हार्दिक कंजोब निवासी यमुनानगर है। जीशान के कहने पर हार्दिक ने इस वारदात को अंजाम दिया था। वहीं जीशान ने आई.एस.आई. ऑपरेटिव शहजाद भट्टी के कहने पर इस काम को करवाया था। इस मामले में पुलिस ने सख्ती करते हुए 2 एनकाउंटर किए थे जिसके बाद आरोपियों को काबू किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.