Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

जालंधर में 3 सगे भाइयों संग खौफनाक वारदात, एक की मौ/त

जालंधर: सूची पिंड इलाके में सोमवार रात को एक युवक की हत्या कर दिए जाने का मामला सामने है जबकि उसके 2 भाई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनको पठानकोट बायपास चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने कत्ल किए गए युवक से कोई जानकारी मांगी थी जिसके बाद उनमें टकराव हो गया और जानकारी मांगने वाले युवकों ने तेजधार हथियारों चाकू और दातर से करीब 25 साल के मनदीप कुमार पुत्र जयराम निवासी सूची पिंड का कत्ल कर दिया तथा उसके 2 भाइयों मुकेश कुमार और पवन कुमार को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सुच्ची पिंड में हुए कत्ल की सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी के एस.एच.ओ. मनजिंदर सिंह बस्सी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और कत्ल किए गए युवक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसका शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनदीप कुमार का मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थाना प्रमुख मनजिंदर सिंह बस्सी ने कहा कि कत्ल करने वाले आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.