Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिनको तत्काल रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे आई तेज आंधी और बारिश बिजली के बीच कुछ लोग एक मकान के पास प्लाट पर बनी टीन शेड में चले गए थे इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

मकान के दूसरे मंजिल की दीवार अचानक गिर गई, जिससे टीन शेड के नीचे खड़े लोग दब गए। तेज आवाज के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय स्तर पर लोगों ने टीन शेड मलवे में दबे लोगों का बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा था। जहां पांच लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद मकान मालिक महेंद्र इंगले की मौत हुई है और तीन अन्य जिनमें 32 साल का जावेद, 40 साल का इसरायल, 35 साल के मफरत की मौत हो गई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं, तो वहीं 20 साल के माहिर खान का गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.