
ऑफिस तो बाद में खुल जाएगा पहले जिंदगी बचाओ, भारत के हमले से कांपने लगे थे पाकिस्तान के बड़े सैन्य अधिकारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की ओर से किए गए सटीक हमलों से पाकिस्तानी सेना के अंदर अराजकता और दहशत फैल गई थी. इंटरसेप्ट से यह पता चला है कि इस हमले के दौरान उसके कई अधिकारी तो अपनी पोस्ट ही छोड़ कर भाग गए थे और वापस लौटने से इनकार भी कर दिया.
भारतीय सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इंटरसेप्ट की गई बातचीत से यह पता चला है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तैनात पाकिस्तानी सेना की 75वीं इन्फैंट्री ब्रिगेड के एक कमांडर ने ऑपरेशन के दौरान अपनी पोस्ट पर लौटने से इनकार कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.