Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

मच्छरों को भगाने के सबसे आसान तरीके, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत

गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छर बहुत हो जाते हैं. इनके काटने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. कई बार मच्छर का काटना डेंगू, मलेरिया या चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए मच्छर के काटने से बचने के लिए लोग मच्छरदानी लगाते हैं और कई चीजों का उपयोग करते हैं. लेकिन इन सब के बाद भी मच्छर से बचना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है.

मच्छर को घर के अंदर आने से रोकने के लिए दरवाजों को बंद रखे जाते हैं और मच्छर भगाने वाली स्प्रे का उपयोग किया जाता है. लेकिन इसके अलावा भी आप कई तरीकों को अपनाकर मच्छर को घर से भगा सकते हैं. यहां इसके कुछ आसान तरीके बताए हैं.

नीम और लौंग का धुंआ

नीम के पत्तों और लौंग को जलाने से निकलने वाला धुआ मच्छर भगाने में मदद कर सकता है. यह एक नेचुरल रिपेलेंट की तरह काम करता है. मच्छरों को इसकी स्मेल पसंद नहीं होती है, इसलिए अगर इसका धूआ दिया जाए तो मच्छर घर के अंदर नहीं आएंगे. शाम के सिय नीम के सूखे पत्ते और लौंग को जलाएं और इसे पूरे घर में फैला दें. इससे मच्छर भगाने में मदद मिलेगी.

प्याज का करें उपयोग

इसके लिए आप प्याज का उपयोग भी कर सकते हैं. सबसे पहले एक प्याज लें और चाकू की मदद से उसे इस तरह काटें ही एक कटोरे की शेप बन जाए. इसके बाद प्याज के अंदर सरसों का तेल, लौंग, बाती और कपूर डालें. जब मच्छर ज्यादा लगे तो उसे जला दें. इस तरह आप मच्छर भगाने वाला दिया बना सकते हैं.

कपूर जलाएं

मच्छर को भगाने में कपूर भी असरदार साबित हो सकता है. शाम के समय एक कटोरी में थोड़ा का कपूर लें और उसे जलाएं. दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें. कपूर की खुशबू से कुछ मिनट में सारे मच्छर भाग जाएंगे.

नारियल तेल और नीम का मिश्रण

आजकल मार्केट में मच्छरों से बचने के लिए कई क्रीम या स्प्रे उपलब्ध हैं. लेकिन आप नेचुरल तरीका भी अपना सकते हैं. इसके लिए नारियल और नीम का तेल दोनों को मिक्स कर लें. यह मच्छर को दूर रखने के साथ ही स्किन के लिए भी सही रहेगा.

लहसुन का स्प्रे

लहसुन की खुशबू से भी मच्छर को भगाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को पीस लें. इसे अब पानी में उबाल लें और एक स्प्रे बोतल में डालकर घर के कोनों में स्प्रे करें.

साफ-सफाई पर ध्यान दें

मच्छ ज्यादातर गंदगी वाली जगह या रुके हुए पानी में आते हैं. इसलिए अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और साफ-सफाई का ध्यान दें. कूलर, गमले, टायर, बाल्टी या कहीं भी पानी जमा न होने दें. घर के कचरे कोढककररखें और समय पर बाहर फेंकें. पानी की टंकियों को अच्छी तरह ढक कर रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.