Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

निहंग सिंह ने साथियों के साथ मिल पीटे प्रवासी मजदूर, हैरान करने वाला है पूरा मामला

माछीवाड़ा साहिब : गांव भट्टियां में निहंग सिंह और उसके साथियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर तलवारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। समराला अस्पताल में उपचाराधीन भट्टियां गांव निवासी आकाश ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था कि अचानक 8 से 10 लोग उसकी तरफ आए, जिनमें से एक के हाथ में तलवार थी। यह देख वह डरकर एक घर में घुस गया, जहां से उसे जबरन भट्टियां चौक ले जाकर बुरी तरह पीटा गया और तलवार से भी हमला किया गया। ये लोग कह रहे थे कि तुम्हारा कोई साथी लड़की लेकर भागा है।

दूसरे घायल राकेश ने बताया कि वह खेल रहा था तभी कई लोग आए और तलवार से मारकर उसे घायल कर दिया। यह हमलावर उस व्यक्ति की तलाश कर रहे थे जिसने चमकौर साहिब इलाके से लड़की को भगा कर लाया था। इस दौरान किसी ने माछीवाड़ा साहिब पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जिस पर सहायक थानेदार हरविंदर सिंह घुम्मन तुरंत मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी हरविंदर सिंह घुम्मन ने बताया कि उन्होंने दो घायल प्रवासी मजदूरों को उनके चंगुल से बचाया तथा मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल प्रवासी मजदूरों का समराला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रमुख हरविंदर सिंह ने बताया कि चमकौर साहिब क्षेत्र से कोई लड़की को भगाकर ले गया है और पुलिस को शिकायत दर्ज कराए बिना ही कुछ लोग लड़की का अपहरण करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, उसे अमल में लाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.