
एमपी में 2 स्थानों पर गुजरात के यात्रियों की बस पलटी, प्रयागराज से लौट रहे थे… इंदौर और मंदसौर में हादसे
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के सिमरोल घाट पर मंगलवार तड़के एक टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घायलों को पहले महू के मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया, फिर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।
एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:40 बजे हुआ। तीन बसों का काफिला एक साथ चल रहा था, तभी ड्राइवर मोड़ का सही अंदाजा नहीं लगा सका, जिससे बस पलट गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.