Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

एक घंटे बागेश्वर धाम में ठहरेंगे PM मोदी, क्या-क्या करेंगे? यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बागेश्वर धाम आ रहे हैं,  छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे और फिर यहां कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां पर मौजूद रहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष अतिथियों की मेजबानी करेंगे। बागेश्वर धाम यात्रा के बाद प्रधानमंत्री भोपाल रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन करेंगे, भोपाल में वह पूरे 23 घंटे रूकेंगे. राजभवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे।

रविवार दोपहर 2 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की दोपहर 2 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहा सबसे पहले वह बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके ठीक बाद 2 बजकर 10 मिनट पर वह मंच पर पहुंचेंगे, अगले 5 से 7 मिनट मंच पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

2.22 से 2.27 के बीच प्रधानमंत्री बटन दबाकर ‘बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट’ की आधारशिला रखेंगे. कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास करने के बाद PM मोदी आधा घंटा यहां भाषण देंगे. इसके ठीक बाद 3 बजे वह बागेश्वर धाम से रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे 10 विशेष लोग, भाजपा ने सूची की जारी 

भाजपा ने 10 लोगों के नाम की सूची जारी की है, बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 विशेष लोग मिलेंगे जिन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.