Logo
ब्रेकिंग
फिरोजाबाद में फर्जी नाम से किरायेदार बनकर की लाखों की चोरी: अलमारी तोड़कर गहने चुराने वाला जमील अहमद... ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में केंद्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका: अंतरिम राहत देने से इनकार, अब 17 सितंबर... फरीदाबाद में 11वीं की छात्रा की स्कूल की छत से गिरकर मौत: 4 घंटे सजा में बाहर खड़ा रखने का आरोप; परि... नोएडा मजदूर प्रदर्शन केस: DU छात्रा आकृति चौधरी की याचिका पर इलाहाबाद HC सख्त, यूपी सरकार से मांगे उ... दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न: नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश से उमस से राहत; कई सड़कों पर भरा ... उत्तराखंड में भारी बारिश का तांडव: नैनीताल-अल्मोड़ा में रेड अलर्ट, 3 जिलों में स्कूल बंद; पिथौरागढ़ ... झांसी स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनें रद्द, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के बदले म... अकाउंट्स में उत्कृष्ट उपलब्धि पर Dr. Indrajit Ghosh को मिला IFEA Awards-2026 सम्मान न्यू आयशर पलटी, लिफ्ट लेकर बैठे बुजुर्ग की मौत; ड्राइवर घायल स्कूल में डेढ़ फीट तक पानी, तीन माह से आंगनवाड़ी में लग रही कक्षाएं; ग्रामीणों ने नए भवन और अलग हाट-...
Header Ad

उधर आर्मी चीफ को आंख दिखा रहे थे यूनुस, इधर बांग्लादेश की सेना ने ले लिया ये बड़ा फैसला

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का ज्यादा चालाक बनना भारी पड़ रहा है. पहले यूनुस ने आते ही चीन और पाकिस्तान से रिश्ते गहरे करने शुरू किए. साथ ही उनपर आरोप है कि उनके पीछे अमेरिका का हाथ है. ऐसा लगता यूनुस इन तीनों देशों के साथ संबंध बना बांग्लादेश पर हमेशा के लिए काबिज होने के ख्वाब देख रहे हैं. लेकिन अब बांग्लादेश की सेना ने एक ऐसा फैसला किया है, जिसके बाद यूनुस के हाथ से देश का कंट्रोल ढीला हो जाएगा.

यूनुस ने लंबे समय तक चुनाव कराने का ऐलान नहीं किया और किया भी तो उसकी तारीख अभी तक नहीं बताई गई हैं. ऐसे में यूनुस को सेना के अलावा कोई शायद ही रोक सकता हो.

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कल कहा कि ऐसी कोई भी कार्रवाई जो परेशानी का कारण बने, जनहित के खिलाफ हो या सशस्त्र बलों की छवि को नुकसान पहुंचाए, स्वीकार्य नहीं है. बांग्लादेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को देखते हुए वहां की सेना देश की स्थिति का कंट्रोल अपने हाथों में लेने का फैसला किया है. ये यूनुस के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

सेना प्रमुख बढ़ा रहे अपनी ताकत

बांग्लादेश सैन्य अधिकारियों के अमेरिका के सुरक्षा प्रतिष्ठान के साथ संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं. मई के दूसरे हफ्ते में सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर गए थे. जहां उन्होंने अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की है. जहां यूनुस देश में और विदेश में अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं वहीं लगा रहा सेना प्रमुख भी अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं.

जनता में निराशी क्या फिर होगा तख्तापलट?

बांग्लादेश की कानून व्यवस्था आए दिन बिगड़ती जा रही है, वहीं देश में आम चुनाव भी अभी तक नहीं हो पाए हैं. शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से देश की कुर्सी पर यूनुस बैठे हैं और उनकी ताकत का शख्स इस समय बांग्लादेश में नजर नहीं आ रहा है. लेकिन अब सेना में कई बदलाव होते दिख रहे हैं, जिसके बाद यूनुस के लिए खतरा पैदा हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.