Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

उज्जैन : महाकाल मंदिर की छत पर लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर  सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां मंदिर के गेट नंबर-1 के पास बने फैसिलिटी सेंटर के ऊपर अचानक आग भड़क उठी। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के नजदीक बने फैसिलिटी सेंटर की छत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कंट्रोल रूम है। वहीं अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले वहां से धुआं उठता देखा गया और फिर कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाया ताकि किसी को कोई नुकसान न हो। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

कलेक्टर और एसपी ने संभाली कमान

घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आग पर जल्द काबू पाया जाएगा और स्थिति को सामान्य किया जाएगा।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग? जांच जारी

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट  बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस और तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। सबसे राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी भी श्रद्धालु या कर्मचारी के हताहत होने की खबर नहीं है। समय रहते हुए लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती है। वहीं प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह काबू में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.