Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

इधर गोविंदा के तलाक की आई खबर, उधर नए लुक में एयरपोर्ट पर नजर आए ‘हीरो नंबर 1’

0

Govinda: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा फिलहाल अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा लंबे वक्त से अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर नए-नए खुलासे किए जा रही हैं. सुनीता ने कई बार इशारों में गोविंदा के साथ अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. लेकिन बीते दिनों एक हैरान करने वाली खबर सामने आई. कहा जा रहा है कि सुनीता ने कोर्ट में गोविंदा से तलाक लेने का केस फाइनल किया है. तलाक की खबरों के बीच गोविंदा को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. एक्टर पैप्स को सीटी बजाकर अपने अंदाज में पास बुलाते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाते हैं. गोविंदा ने मूंछ में काफी हैंडसम लग रहे हैं. वहीं उनका अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पूरी तरह सफ़ेद पोशाक पहने गोविंदा ने सफेद ट्राउज़र और मैचिंग जैकेट के नीचे एक कैज़ुअल सफेद टी-शर्ट पहनी.

एयरपोर्ट पर गोविंदा का अंदाज

उन्होंने बेहद कम एक्सेसरीज़ पहनी थीं, गहरे रंग के एविएटर सनग्लासेस, पतली मूंछें और क्लीन-शेव के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया. गोविंदा ने फोटोग्राफरों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनकी तरफ फ्लाइंग किस भी की. जिससे यह हिंट मिला कि वे अपनी निजी ज़िंदगी में चल रहे तूफ़ान से बेपरवाह हैं. उनका व्यवहार खुशगवार लग रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये तो तारक मेहता लग रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, इसका डिवोर्स होने वाला है. गई आधी प्रॉपर्टी. एक अन्य ने लिखा, गोविंदा मेरा फेवरेट है.

गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर

हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. इसमें उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाया है. दिसंबर 2024 में दायर की गई इस याचिका में दावा किया गया है कि गोविंदा बार-बार सुनवाई में अनुपस्थित रहे हैं और अदालत द्वारा निर्धारित परामर्श सत्रों में भी शामिल नहीं हुए हैं. हालांकि, सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.