Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सुलझ गया हैदराबाद का सहस्रा मर्डर केस… 10 साल की मासूम ने चोरी करने से रोका, कहीं भंडाफोड़ न हो जाए, नाबालिग ने घोंप दिया था चाकू

0

तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने कुकटपल्ली में 10 वर्षीय बच्ची सहस्रा की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने दस साल की सहस्रा की हत्या की है. लड़के ने उसे चाकू से गोदकर मार डाला. सहस्रा की सांसें थम जाने के बाद भी वह सहस्रा को चाकू मारता रहा. इस हत्या ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया. सहस्रा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला.

सहस्रा की हत्या 18 अगस्त को की गई थी. आरोपी लड़का मृतका के पड़ोस वाली इमारत में रहता था. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. यह हत्या 18 अगस्त को कुकटपल्ली के संगीत नगर इलाके में हुई, जब स्कूल की छुट्टी होने के कारण लड़की घर पर अकेली थी. नाबालिग लड़के ने घर से पैसे चुराने की योजना तब बनाई थी जब कोई आसपास न हो, लेकिन जब लड़की ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया तो उसने उसकी हत्या कर दी.

लड़का चोरी के इरादे से सहस्रा के घर में घुसा था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़का चोरी के इरादे से सहस्रा के घर में घुसा था. जब सहस्रा ने उसे देखा और उसकी कमीज पकड़कर उसे रोकने की कोशिश की, तो लड़का भड़क गया और उसने सहस्रा पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस को पता चला कि आरोपी ने कागज पर विस्तृत रूप से लिखकर अपराध की पहले से योजना बना रखी थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, सहस्रा की हत्या 18 तारीख को सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच हुई थी.

गर्दन पर चाकू के 18 घाव

उसकी गर्दन पर चाकू के 18 घाव थे. पेट में 7 घाव थे. इससे ये समझा जा सकता है कि लड़के ने कितनी बेरहमी से सहस्रा को मारा. पड़ोस की इमारत में रहने वालों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने बच्ची की चीखें सुनीं. फिर डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए. जांच के तहत, सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए और विभिन्न कोणों से जानकारी जुटाई गई. संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को कहीं भी कोई ठोस सबूत नहीं मिला.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद से सुलझी गुत्थी

कई दिनों तक यह मामला अनसुलझा रहा, जब तक कि एक अहम गवाह सामने नहीं आया. उसी मोहल्ले में रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जो हत्या वाले दिन घर से काम कर रहा था, उसने लड़के को संदिग्ध हरकतें करते हुए देखा, जो पास की छत पर छिपकर कागज रख रहा था. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने वो कागज पुलिस को दिया. इस सुराग के साथ, लड़के को पड़ोस की इमारत से हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या का हथियार चाकू, खून से सने कपड़े और चोरी की योजना की लिखित योजना (कागज) समेत कई सबूत बरामद किए हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नाबालिग ने अपराध में इस्तेमाल चाकू कहां से हासिल किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.