Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से तबाही, 24 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चे लापता

अमेरिका के टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. कुछ ही घंटों में यहां पर महीने भर की बारिश बरसी. कहर बनकर बरसी इस बारिश ने 24 लोगों की जान ले ली. वहीं, 20 से ज्यादा लड़कियां शुक्रवार से लापता हैं. यह लड़कियां गर्मियों की छुट्टी के कैंप में शामिल होने के लिए आई थीं. लेकिन लापता हो गई हैं. टीम इनकी खोज कर रही है.

आसमान से बरसी इस आफत की बारिश के चलते टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पानी का लेवल इतना ज्यादा है कि सड़कें पानी से भर गई है, गाड़ियां डूब गई हैं, घरों तक में पानी भर गया है. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. टीमों ने तेजी से बढ़ते बाढ़ के पानी में नाव और हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाया है.

रेस्क्यू ऑपेरशन जारी

सेंट्रल केर काउंटी में रात भर में कम से कम 10 इंच (25 सेंटीमीटर) बारिश हुई, जिससे ग्वाडालूप नदी में अचानक बाढ़ आ गई. शुक्रवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केर काउंटी शेरिफ लैरी लीथा ने कहा कि 24 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि अब तक 237 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 167 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है.

कई लोग हुए लापता

लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने कहा, जो लोग लापता हुए हैं उनमें कुछ एडल्ट हैं, कुछ बच्चे हैं. टीमों ने दर्जनों बचाव कार्य किए और लापता लोगों की तलाश की जा रही है. एलजी पैट्रिक ने कहा, मैं टेक्सास के लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वो दुआएं करें कि हम 20 गायब लड़कियों को ढूंढ लें. पैट्रिक ने कहा, 400 लोग राहत और बचाव का काम कर रहे हैं. वहीं, 9 बचाव दल, 14 हेलीकॉप्टर और 12 ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बाढ़ से कैसे मची तबाही

एरिन बर्गेस का घर इनग्राम के पश्चिम में बम्बल बी हिल्स नदी के ठीक सामने मौजूद है. शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे जब वहां भारी बारिश होनी शुरू हुई तो बारिश की आवाज से बर्गेस उठी, लेकिन वो घबराई नहीं, उन्हें लगा हमेशा की तरह बारिश हो रही है. लेकिन, ठीक 20 मिनट बाद, बर्गेस ने कहा कि पानी हमारे घर में भर गया.

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं और मेरा बेटा तैरते हुए एक पेड़ पर पहुंच गए जहां हम उस पर लटक गए और मेरा बॉयफ्रेंड और मेरा कुत्ता तैरकर दूर चले गए. अपने 19 वर्षीय बेटे के बारे में, बर्गेस ने कहा: शुक्र है कि वो 6 फीट से ज्यादा लंबा है. मैंने उसको पकड़ा हुआ था तभी मैं बच पाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.