Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
Header Ad

WhatsApp ने की एंड्रॉयड यूजर्स की मौज, शुरू किया कमाल का फीचर

अब तक अगर आपको किसी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके व्हाट्सएप पर भेजना होता था, तो आपको किसी अलग थर्ड-पार्टी ऐप जैसे CamScanner, Adobe Scan का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन अब व्हाट्सएप ने ये स्कैनिंग फीचर ऐप के अंदर ही जोड़ दिया है. इसका मतलब है कि आप बिना कोई और ऐप खोले, सीधे व्हाट्सएप से डॉक्यूमेंट की फोटो खींचकर, उसे स्कैन करके PDF बना सकते हैं और तुरंत किसी को भी भेज सकते हैं.

कहां मिलेगा ये फीचर

ये फीचर फिलहाल Android Beta Version 2.25.18.29 में शुरू हुआ है. शुरुआत में ये इनएक्टिव था, लेकिन अब नए अपडेट के बाद ये धीरे-धीरे बीटा यूजर्स को मिलने लगा है. जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

कैसे करें डॉक्यूमेंट स्कैन?

जब आप व्हाट्सएप पर किसी को डॉक्यूमेंट भेजने के लिए अटैचमेंट का ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं, तो अब वहां पर आपको तीन ऑप्शन शो होंगे. जिसमें Browse Documents, Choose from Gallery और Scan Document शो होगा.

स्कैन डॉक्यूमेंट कैसे काम करता है?

इस ऑप्शन को चुनते ही आपका फोन का कैमरा खुल जाएगा. आप जिस डॉक्यूमेंट को स्कैन करना चाहते हैं, उसकी फोटो खींच सकते हैं. इसके बाद WhatsApp उस फोटो को एडिट करके उसे स्कैन की तरह साफ बना देता है. आप उसे PDF में सेव करके भेज सकते हैं.

मैनुअल और ऑटोमेटिक स्कैनिंग ऑप्शन

व्हाट्सएप यूजर्स को डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए दो तरीके देता है. Manual Mode में आप खुद तय कर सकते हैं कि फोटो का कौन-सा हिस्सा स्कैन किया जाए. दूसरा Automatic Mode है, इसमें व्हाट्सएप अपने आप डॉक्यूमेंट के edges को पहचानकर उसे स्कैन करता है. ये फीचर स्कैनिंग को फास्ट और आसान बनाता है.

व्हाट्सएप का नया AI फीचर

व्हाट्सएप ने हाल में एक और AI बेस्ड फीचर शुरू किया है. ये आपकी पर्सनल चैट्स को बुलेट पॉइंट में summary बना देता है. इससे यूजर्स को बिना पूरी चैट पढ़े, एक झलक में समझ आ जाएगा कि चैटिंग किस बारे में हो रही है. ये Meta AI टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.