Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC बसें

पंजाब। पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनबस (PUNBUS) और पी.आर.टी.सी. (PRTC) कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बड़ा ऐलान कर दिया है। इस हड़ताल के चलते पूरे राज्य में सरकारी बसों का चक्का पूरी तरह जाम रहेगा, जिससे आम जनता को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

📢 मांगों की अनदेखी से भड़के कर्मचारी: यूनियन प्रधान बोले— ‘सरकार कर रही टालमटोल की नीति’

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है और लगातार टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो वे 22 सितंबर से अपनी घोषणा के अनुसार पूर्ण रूप से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस हड़ताल से बस स्टैंडों पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटने और लंबी दूरी के सफर पर असर पड़ने की पूरी संभावना है।

Comments are closed.