Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

चार माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सहायकों ने किया प्रदर्शन कहा– आर्थिक संकट से जूझ रहे, दिवाली भी नहीं मना सके

0

बैतूल। चार माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान ग्राम रोजगार सहायकों ने सोमवार को बैतूल जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिले के करीब 72 ग्राम रोजगार सहायकों ने एकजुट होकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 18 हजार रुपए मानदेय मिलता है, जो पिछले चार माह से नहीं मिला है।

 

मानदेय नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। कई सहायकों ने बताया कि वे अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पा रहे हैं, वाहनों की ईएमआई लंबित है और दिवाली जैसे त्योहार भी बेरौनक बीत गए।

इस मामले में सीईओ जनपद शिवानी राय को वस्तुस्थिति जानने फोन किया, लेकिन उनका कॉल रिसीव नहीं किया।

 

क्या होता है ग्राम रोजगार सहायक का काम

ग्राम रोजगार सहायक (GRS) ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे गांवों में मजदूरों का पंजीयन, कार्यस्थलों की उपस्थिति, मजदूरी भुगतान से जुड़ा ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य, योजना प्रस्तावों की जानकारी एकत्रित करने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी जैसे कार्य करते हैं।

 

  1. ग्राम रोजगार सहायकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.