Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

खेत के पास डूबने से किसान की मौत, नशे में फिसलने की आशंका आमला थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

0

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के कन्हडगांव में रविवार रात खेत के पास पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनराज 50 निवासी कन्हडगांव के रूप में हुई है। वह कल रात खेत की ओर गए थे।आज उनका शव नाले के पानी में डूबा मिला। आशंका है कि पैर फिसलने से वह पानी में गिर कर डूब गए होंगे

 

मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता अकसर खेत की ओर जाते थे तो रात में मित्र के घर रुक जाते थे।इसलिए जब वे रात को नहीं लौटे तो उन्होंने सोचा कि वे वही रात रुक गए होंगे।लेकिन आज सुबह उनके एक मित्र ने बताया कि उसके पिता पानी में डूबे पड़े हुए है। जाकर देख तो वे मृत पड़े है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जांच अधिकारी विकास वर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कर शव बरामद कर पीएम के लिए सिविल अस्पताल आमला भेजा गया है जहां उसका पीएम करवाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि रात को भी वह शराब पीकर फिसलकर नाले के पानी में औंधे मुंह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

 

 

मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं तथा वे खेती का कार्य करते थे।

 

उप निरीक्षक अमित पवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। संभवतः नशे की हालत में पैर फिसलने से पानी में डूबने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.