Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

जिसने सनातन को नष्ट करने का प्रयास किया, वो राष्ट्रनायक नहीं हो सकता… जानें औरंगजेब पर क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा दादरी के NTPC में शनिवार कोमहाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक प्रेरणा हैं. राष्ट्रनायक का सम्मान होना चाहिए, जो राष्ट्रनायक को सम्मान नहीं दे सकते हैं. उनके व्यापक उपचार की जरूरत है. राष्ट्रनायक के जीवन चरित्र से वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है.

उन्होंने कहा कि कभी अकबर ने उनके क्षेत्र को हड़पने की कोशिश की थी, महाराणा ने उन्हें घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है. औरंगजेब को घुटने टेकने को मजबूर किया, जो सनातन धर्म को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास किया हो. भारत की सनातन प्रेरणा को रौंदने का काम किया. वे भारत के राष्ट्रनायक नहीं हो सकते हैं.

महाराणा का जीवन सदा प्रेरणा देता रहेगा

सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन सदा ही प्रेरणा देता रहेगा. महाराणा नायक तो हैं ही, उनका घोड़ा चेतक भी एक नई प्रेरणा छोड़कर गया है. जिन्हें भारत के इतिहास और परंपरा को जानकारी नहीं है. वे भारत की संस्कृति को नहीं जानते हैं. ऐसे कूपमंडूक भारत में मौजूद हैं और आज भी कूपमंडूक बनकर जी रहे हैं.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के साथ सभी को जुड़ने का सौभाग्य मिला है. जितने लोगों ने महाकुंभ के बारे में प्रचार किया. उतने ही लोगों ने डुबकी लगाकर प्रचार किया. बहता पानी और रमता रोगी कभी अशुद्ध नहीं होता है.

जल्द ही जेवर एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है. जीरो टॉलेंरेंस की नीति के कारण ही इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं.अब सभी यहां निवेश करना चाहते हैं. राज्य में लगताार विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनने को तैयार है. शीघ्र ही पीएम इसका उद्घाटन करेंगे. फिल्मों की शूटिंग भी यहीं होगी.

उन्होंने कहा कि कल बरसाना में था, क्या देशी और क्या विदेशी सभी भौचका हैं. यहां न कोई जाति है और न ही भेद है और न ही पंत का भेद है. सभी उत्साह के साथ एकता के संदेश के साथ आगे बढ़ रहे हैं. होली के ठीक पहले मुझे दादरी में आने का अवसर मिला है. 1500 करोड़ रुपए के निवेश की परियोजनओं का शिलान्यास और लोकापर्ण किया है. टाटा सेंटर का लोकार्पण भी आज किया है.

सीएम योगी नेजनपद गौतमबुद्ध नगर में Microsoft Noida Campus का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि न केवल नोएडा के लिए, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए आईटी सेक्टर के एक नए युग की शुरुआत है. Microsoft ने यह साबित किया है कि आज उत्तर प्रदेश Investment का सबसे बेहतरीन Destination बनकर उभरा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.