Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Udhampur में अवैध कारोबार पर चला पुलिस का डंडा, 1 गिरफ्तार

ऊधमपुर : पुलिस पोस्ट घोरडी की पुलिस टीम इंचार्ज पुलिस पोस्ट के नेतृत्व में बांसला मोड़ घोरडी के पास वाहन चेकिंग/गश्त ड्यूटी करते समय पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो चेकिंग के लिए अपने कंधे पर एक बैग लेकर आ रहा था। चेकिंग करने पर पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 43 बोतल अवैध शराब (180 एमएल की 40 बोतल और 750 एमएल की 03 बोतल) बरामद की जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राम दत्त पुत्र रमेश कुमार निवासी बरमीन, रामनगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामनगर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.