
बैतूल में चोर अब मोबाइल नेटवर्क और GPS को जाम करने के लिए जैमर तक का इस्तेमाल करने लगे है। इसकी बानगी बीती रात देखने को मिली।।हालांकि एक वाहन ड्राइवर के जाग जाने के चलते चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके ।लेकिन वे हड़बड़ाहट में अपना जैमर वारदात की जगह ही छोड़कर भाग निकले।घटना सदर इलाके में हुई। एर्थ वर्क मूवर्स के मालिक तौफीक खान के मुताबिक बीती रात उनका रेत डंफर वर्मा पेट्रोल पंप इटारसी रोड पर खड़ा था रात करीब तीन बजे करीब पांच लोग उनके डंफर में घुसे और चोरी का प्रयास कर रहे थे।लेकिन डंफर में ड्राइवर राजेश विश्वकर्मा के वाहन में ही सोने की वजह से उन्हें वारदात को अंजाम देने के पहले ही भागना पड़ा। घटना रात में ही ड्राइवर ने उन्हें बताएं। लेकिन चोरी न होने के चलते उन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी आज अपरान्ह जब ड्राइवर वाहन की जांच कर रहा था।तब केबिन में एक जैमर मिला। उन्होंने इस नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की तो।पता चला कि यह जैमर है जो आसपास के मोबाइल नेटवर्क को जाम कर देता है। यहां तक कि वह gps सिस्टम को भी जाम करता है। इससे उन्हें आशंका है कि चोर उनका डंफर चुराने आए थे। जिसमें लगे gps को वे जाम कर वाहन चुराने की जुगत में थे। लेकिन ड्राइवर के जगाने की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस को जानकारी देने वाहन के चालक को पुलिस के पास भेजा था। देर रात तक वाहन में।मिली डिवाइस की जांच नहीं हो सकी थी। कोतवाली टी आई नीरज।पाल को भास्कर ने इस डिवाइस के बारे में।जानकारी दी तो उन्होंने इसे मॉडम बताया है।हालांकि गूगल सर्च में।यह डिवाइस जैमर ही दिखाई दिया है।इससे साफ है कि चोर भी अब वारदात को अंजाम देने नई तकनीक का इस्तेमाल करने।लगे है।।
