Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

आठनेर में दिवाली मनाने घर लौट रहे इकलौते बेटे की मौत

0

बैतूल के आठनेर थाना इलाके में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं जब नानी के घर से लौट रहे एक युवक की दो बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब चार बजे वडली और रगडगांव के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से आठनेर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां आज तड़के उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विकेश धुर्वे (24) पिता लालसिंह धुर्वे निवासी जामथी थाना आठनेर था। वह अपनी नानी के घर से अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में विकेश के गाल और सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

 

विकेश को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां आज तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मर्ग डायरी आठनेर पुलिस को भेजी जाएगी।

 

घटना के बाद से दूसरा बाइक सवार, जिससे टक्कर हुई थी, का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

परिजनों के अनुसार, विकेश की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पेवर ब्लॉक बनाने का काम करता था और रोजाना मजदूरी के लिए बाहर जाता था। तीन बहनों में वह इकलौता भाई था।

 

परिवार के लोग दिवाली की तैयारी में जुटे थे, तभी हादसे की खबर से घर में मातम छा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.