Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

घर में चल रहा था दिवाली पूजन, तंगी से परेशान किसान ने खाया जहर,मौत

0

बैतूल के साईखेड़ा थाना इलाके के बाड़ेगांव में दिवाली की रात उस समय खुशी मातम में बदल गई जब एक किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है, जब गांव के अधिकांश लोग घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा में व्यस्त थे। यह परिवार भी पूजन में व्यस्त था।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश विश्वकर्मा (35 वर्ष) निवासी संतोष विश्वकर्मा, बाड़ेगांव थाना साईखेड़ा था। बताया जाता है कि वह पिछले करीब 15 दिनों से शराब के नशे में रहने के कारण ठीक से खाना नहीं खा रहा था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं — जिनमें दो बेटियां हैं। चार बेटियों में राजेश तीसरे नंबर का बेटा था।

 

पिता संतोष ने बताया कि राजेश के पास करीब तीन एकड़ खेती की जमीन थी। कुछ दिन पहले उसके पास के पैसे खत्म हो गए थे। उसने उसके बेटे से पैसे मांगे ।जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसने घर का ताला तोड़कर गेहूं बेचा और शराब पीने चला गया था। बुधवार की रात जब घर में दिवाली की पूजा चल रही थी, तभी उसने आंगन में खड़े होकर कीटनाशक पी लिया। उस समय गांव का प्रधान और पिता वही खड़े थे। उन्होंने कीटनाशक छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वह ज्यादा मात्रा में उसे पी चुका था।

 

परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.