Logo
ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
Header Ad

बैतूल से अपहृत मासूम महाराष्ट्र में मिली। आरोपी छुटकर भागा। दस पुलिस टीम कर रही थी तलाश

0

बैतूल। जिले में रविवार शाम अपहृत छह वर्षीय मासूम बालिका को पुलिस ने महाराष्ट्र के ट्यूशा गांव से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। बालिका पूरी तरह सुरक्षित है। इस पूरे मामले में बैतूल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दस से अधिक टीमों की संयुक्त सर्चिंग से बड़ी सफलता मिली है।

 

जानकारी के अनुसार, मुलताई थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार शाम को छह वर्षीय बच्ची को आदतन अपराधी अनिल कुशराम ( अमरावती – महाराष्ट्र) मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था। आरोपी हत्या (धारा 302), दुष्कर्म (376) और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में सजा पा चुका है तथा हाल ही में अमरावती जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन,और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे। दस से अधिक टीमों को आरोपी की तलाश और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगाया गया।

 

एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि इस पूरे केस की कमान उन्होंने स्वयं संभाली थी। वे महाराष्ट्र के वरुड क्षेत्र में मौजूद थे, जहां बैतूल और महाराष्ट्र पुलिस बल की संयुक्त टीम सर्चिंग ऑपरेशन में लगी थी।

उसी दौरान आरोपी से जुड़ी लोकेशन की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के मोर्शी से करीब 30 किलोमीटर दूर ट्यूशा गांव से बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

 

एसपी जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ कोई गंभीर अपराध घटित नहीं पाया गया है। फिलहाल उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद परिवार को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। बच्ची को सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी की तलाश में विशेष टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.