Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

पिंटू ढाबे पर मारपीट मामले ने पकड़ा तूल,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

0

बैतूल।दो दिन पहले पाढर के पास स्थित पिंटू ढाबे में हुए विवाद और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने आज शनिवार को पाढर बायपास पर चक्काजाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चला यह प्रदर्शन तब समाप्त हुआ जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

 

मामला गुरुवार रात का है। चिखली गांव के कुछ लोग पाढर बायपास स्थित पिंटू ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे।  खाने के बाद 685 रुपये का बिल चुकाने के दौरान  उनका ढाबा संचालक की पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच वहां खाना खा रहे बैतूल के युवकों ने चिखली के युवकों को समझाइश दी तो वे उनसे विवाद करने लगे। यह विवाद जैसे तैसे शांत हुआ तो घटना के करीब एक घंटे बाद चिखली के युवक अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाने पर पहुंचे और वहां उन्होंने ढाबा संचालक पिंटू,उसकी पत्नी और साले के अलावा कमलेश काकड़िया की जमकर पिटाई की।सूचना पर डायल 112 में हमले में घायलों को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस में इस अमले में चिखली के पंकज यादव, नितेश और अन्य तीन के खिलाफ मारपीट की धाराओं और एट्रोसिटी की धाराओं में मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी नाराजगी के चलते शनिवार  लोगों ने पाढर रोड बायपास पर चक्काजाम कर दिया।

धरने में महिलाएं भी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रकरण में कड़ी धाराएं जोड़ने की मांग की।

 

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.