Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, सरेंडर का दावा

0

Betul– सारणी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के आरोप में शिक्षक सुनील चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और 9/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

हालांकि, आरोपी के परिजनों का दावा है कि सुनील चौधरी फरार नहीं था, बल्कि खुद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया। वहीं पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद गिरफ्तारी की बात कही गई है।

इधर मामले में स्कूल के शिक्षकों की ओर से भी थाना सारणी में आवेदन दिया गया है। 20 अगस्त को दिए आवेदन में बताया गया कि 19 अगस्त को छात्राओं की लिखित शिकायत के बाद शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। आवेदन के मुताबिक स्कूल स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी और कुछ अभिभावकों ने शिक्षक के स्थानांतरण की मांग की थी।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि अगले दिन कुछ लोग बिना अनुमति स्कूल परिसर में घुसे, कक्षाओं में जाकर छात्राओं को बाहर बुलाया और हंगामा करते हुए नारेबाजी की। आवेदन में महिला स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। शिक्षकों ने पुलिस से स्कूल का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब पुलिस के सामने जांच के दो पहलू हैं—छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप और स्कूल परिसर में हुए हंगामे की शिकायत। पुलिस दोनों मामलों से जुड़े तथ्यों और बयानों की जांच कर रही है।
[21/08, 16:56] Papa: छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, सरेंडर का दावा

Leave A Reply

Your email address will not be published.