Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

करबला घाट पुल का कल होगा भूमिपूजन, बैतूल की वर्षों पुरानी मांग पूरी — 18.43 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल

0

Betul -बैतूल शहरवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब आखिरकार पूरी होने जा रही है। बैतूल–खेड़ी मार्ग पर स्थित करबला घाट की 80 साल पुरानी पुलिया की जगह अब नया, चौड़ा और सुरक्षित पुल बनने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित माचना नदी पुल का भूमिपूजन रविवार 18 जनवरी को किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
एसडीओ ब्रिज के अनुसार, पुल की प्रशासकीय लागत 18.43 करोड़ रुपये तथा तकनीकी लागत 10.80 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पुल की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 18.50 मीटर होगी, जिसे चार लेन में बनाया जाएगा। कार्य को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना के मूर्त रूप लेने के पीछे विधायक हेमंत खंडेलवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मई 2024 में इस पुलिया से जीप गिरने की घटना के बाद उन्होंने विधानसभा और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इस मामले को गंभीरता से उठाया था। उनकी लगातार पैरवी के बाद ही मोहन यादव सरकार ने बजट 2024-25 में इस पुल के लिए 6.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जिसे बाद में विस्तारित परियोजना के रूप में 18.43 करोड़ की स्वीकृति मिली।

पुल का चौड़ीकरण 12 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर किया जा रहा है, जिससे आवागमन अब अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।
ख़ास बात यह है कि इस पुल के निर्माण के बाद बैतूल की सीधी कनेक्टिविटी हरदा–इंदौर नेशनल हाईवे और भोपाल–नागपुर नेशनल हाईवे से हो जाएगी।

विधायक खंडेलवाल ने कहा कि “करबला घाट पुलिया की हालत और वहां हुए हादसों ने हमेशा चिंता बढ़ाई। अब इस नए पुल से न केवल बैतूल का यातायात सुधरेगा बल्कि क्षेत्र के व्यापार और विकास को भी नई गति मिलेगी।”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.