
जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। ओलंपियन मनदीप सिंह आज भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी उदिता कौर जो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है, के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी जालंधर स्थित मॉडल टाउन के गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति रिवाज से हुई। इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई प्लेयर शादी में शामिल हुए।
वहीं बता दें कि मनदीप सिंह इस वक्त पंजाब पुलिस में DSP के पद पर भी तैनात हैं। वहीं उदिता महिला हॉकी लीग की सबसे बढ़िया खिलाड़ी रह चुकी हैं। उदिता हॉकी से पहले हैंडबॉल भी खेल चुकी है। इसके अलावा वह मॉडलिंग भी करती हैं। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.