Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

साहनी दवा एजेंसी का कर्मचारी मोजे में छुपाकर ले जाता था दवा, रंगे हाथ पकड़ाया

0

बैतूल। शहर के गंज क्षेत्र स्थित सोबेग सिंह साहनी एंड संस मेडिकल होलसेल एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी निखिल वाईकर को दवाओं की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एजेंसी के संचालक कवलजोत सिंह साहनी ने इस संबंध में थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर की रात करीब 9 बजे दुकान बंद होने के बाद जब कर्मचारी अपने-अपने घर जा रहे थे, तब दुकान के बाहर तैनात गार्ड दीपक मालवी और नरेश मेहरा ने निखिल वाईकर की जांच की। जांच के दौरान उसकी जुराबों (मोजों) में हेम्फर कैप्सूल, सुमोकोल टेबलेट, ममेट और पायोज टेबलेट के पैकेट मिले। इसके अलावा उसकी स्कूटी (क्रमांक सीजी 12 एल 8797) की डिग्गी से दो जोमेट नेल स्प्रे भी बरामद हुए।

 

कवलजोत सिंह के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दुकान के सिस्टम रिकॉर्ड में दवाइयों की गड़बड़ी सामने आ रही थी, जिसके चलते निखिल पर पहले से ही शक था। जांच में पता चला है कि निखिल दुकान से दवाइयाँ चोरी कर बाहर बेचता था।

 

एजेंसी संचालक ने बताया कि निखिल के मोबाइल से—

 

चोरी का पूरा रिकॉर्ड,

 

डॉक्टरों के साथ दो वॉइस रिकॉर्डिंग,

 

कई चैट्स और लेन-देन के सबूत,

 

तथा ग्राहकों के नामों की सूची

 

बरामद हुई है। निखिल की पत्नी भी इस पूरे प्रकरण में सहयोगी बताई जा रही है, जो पैसों का लेन-देन संभालती थी।

 

मामले की सभी जानकारी और सबूत पुलिस को सौंपे जा चुके हैं तथा एफआईआर दर्ज की गई है। एजेंसी संचालक के मुताबिक, घटना के बाद कुछ लोगों ने सेटलमेंट का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने किसी भी समझौते से इंकार कर दिया।

 

कवलजोत सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य दोषियों को उजागर करना और दवा व्यवसाय की विश्वसनीयता बनाए रखना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.