Logo
ब्रेकिंग
What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ...
Header Ad

बेटी का है बॉयफ्रेंड…पिता को लग गई भनक, गला घोंटकर फंदे पर लटकाया; कैसे खुली पोल?

0

महाराष्ट्र के जालना में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. पिता ने गांव और समाज में अपनी बदनामी के डर से अपनी ही बेटी का गला घोंट दिया. हत्या को छिपाने के लिए उसने नाटक किया कि लड़की ने फांसी लगा ली है. उसने लड़की को रस्सी से एक कोने में बांधकर फंदे से लटका दिया. इसके बाद किसी शख्स ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है.

ये मामला 5 सितंबर का बताया जा रहा है. जब बदनापुर तालुका के दावलवाड़ी में रात में गश्त के दौरान बदनापुर के सब इंस्पेक्टर संतोष कुकरे को जानकारी मिली कि दावलवाड़ी गांव के हरि बाबूराव जोगदंड की बेटी ने फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर संतोष कुकरे पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर गए और घटना का निरीक्षण किया. मामले की जांच की गई तो पता चला कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की. बल्कि, उसकी मौत किसी और वजह से हुई है.

समाज में बदनामी के डर से कर दी हत्या

इसके बाद बदनापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एम. टी. सुरवसे ने मामले की गहन जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ये बात उसके पिता को पसंद नहीं थी. जैसे ही उसके पिता को बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उसने समाज में बदनामी के डर से अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया

हत्या को छिपाने के लिए पिता ने बेटी के गले में रस्सी बांधकर लटका दिया गया. लड़की के शव को बदनापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई थी. इसके बाद आरोपी पिता हरि बाबूराव जोगदंड को हिरासत में ले लिया गया और पोस्ट बदनापुर में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.