
आनंद राठौर की रिपोर्ट
चिचोली।
आलमपुर जोड़ के पास सड़क हादसे में चिचोली निवासी राजू (48 वर्ष) की मौत हो गई। राजू अपने मामा के घर आलमपुर जोड़ गए थे। वापस लौटते समय सड़क निर्माण स्थल पर लगे बैरिकेड्स के पास एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पहले चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया जा रहा था। रास्ते में गढ़ा जोड़ के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसा राजपूत ढाबे के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि राजू मूर्ति बनाने का काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
