Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

Punjab में मां और नानी की घटिया करतूत, लाखों में बेची नाबालिग बेटी

पटियाला: पंजाब में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां और नानी ने नाबालिग लड़की को लाखों रुपए में बेच दिया। मामला पटियाला के भादसों थाने के अंतर्गत गांव छन्ना नथुवालिया से है। जानकारी के मुताबिक, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी मां और नानी ने 3 लाख रुपए में बेच दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलयुगी मां ने अपनी बेटी का सौदा खन्ना के एक गांव में तय किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कथित मां दलालों से 500-500 के नोट गिन रही है। जब लड़की की दादी को इस घटना का पता चला तो उसने इसकी सूचना भादसों थाने और नाभा की डीएसपी मनदीप कौर को दी। जांच करने पर पता चला कि लड़की को राजस्थान में बेचकर शादी कर दी गई है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया, जो अब अपने मामा के पास रह रही है।

इस संबंध में पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां किरनजीत कौर और नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। डीएसपी मनदीप कौर चीमा ने बताया कि इस मामले में हमने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें लड़की की मां किरनजीत कौर, दादी गुरमीत कौर और 2 अन्य शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.