Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पिठोरी अमावस्या आज, इस कथा के बिना अधूरा है व्रत

0

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. भाद्रपद माह की अमावस्या को पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. पिठोरी अमावस्या का व्रत 22 अगस्त, गुरुवार को यानि आज रखा जा रहा है. इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ व्रत की कथा करने का भी विशेष महत्व है.

पिठोरी अमावस्या के दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती. साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. पिठोरी अमावस्या के दिन आटे से 64 देवियों के पिंड बनाकर उनकी विधि-विधान पूजा की जाती है.

पिठोरी अमावस्या की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में एक गांव में सात भाई रहते थे, जिनकी पत्नियां पिठोरी अमावस्या का व्रत रखती थीं. पहले साल बड़े भाई की पत्नी ने व्रत रखा तो उसके पुत्र की मृत्यु हो गई. दूसरे साल भी ऐसा ही हुआ. सातवें साल भी जब ऐसा ही हुआ, तो बड़े भाई की पत्नी ने अपने मृत पुत्र के शव को कहीं छिपा दिया.

उस समय गांव की कुलदेवी मां पोलेरम्मा गांव की रक्षा कर रही थीं. उन्होंने दुखी मां को देखा और कारण पूछा. मां ने सारी बात बताई. देवी को उस पर दया आ गई और उन्होंने उस मां से उन स्थानों पर हल्दी छिड़कने को कहा जहां उसके बेटों का अंतिम संस्कार हुआ था.

मां ने ऐसा ही किया. जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि उसके सातों पुत्र जीवित हैं. यह देखकर उसकी खुशी का ठिकाना न रहा. तभी से उस गांव की हर माता अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए पिठोरी अमावस्या का व्रत रखने लगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.