Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सोने के दाम बढ़े या कम हुए? जानिए आपके शहर में आज क्या है भाव

0

आज शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को देशभर में सोने और चांदी के भाव में हलचल देखने को मिली. इस दिन सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, वहीं चांदी के रेट में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों के उतार-चढ़ाव और निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है.

आज 24 कैरेट सोना कई शहरों में ₹1,00,760 प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार करता दिखा. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹92,300 से ज्यादा रही. कुछ शहरों में यह रेट इससे थोड़ा अधिक है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर यही स्तर बना हुआ है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹92,310 प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में यह ₹92,460 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

आज प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (22 अगस्त 2025)

शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹92,460 ₹1,00,910
मुंबई ₹92,310 ₹1,00,760
चेन्नई ₹92,310 ₹1,00,760
कोलकाता ₹92,310 ₹1,00,760 ₹92,310 ₹1,00,760
जयपुर ₹92,460 ₹1,00,910
नोएडा ₹92,460 ₹1,00,910
गाजियाबाद ₹92,460 ₹1,00,910
लखनऊ ₹92,460 ₹1,00,910
बेंगलुरु ₹92,310 ₹1,00,760 ₹92,310 ₹1,00,760
पटना ₹92,310 ₹1,00,760 ₹92,310 ₹1,00,760

चांदी के भाव में भी उछाल

चांदी की कीमत में आज ₹100 की तेजी देखने को मिली. 1 किलो चांदी का रेट आज ₹1,16,100 पर पहुंच गया है. यह उछाल वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग की वजह से आया है.

फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की चाल

MCX पर ट्रेड हो रहे गोल्ड और सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. 5 अगस्त 2025 एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.15% गिरकर ₹99,285 पर बंद हुआ, जबकि 5 सितंबर 2025 की एक्सपायरी वाली चांदी 0.11% गिरकर ₹1,13,580 प्रति किलो पर रही.

ग्लोबल मार्केट में क्या रहा हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.1% गिरकर $3,335.22 प्रति औंस रही. वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.1% टूटकर $3,378.70 पर बंद हुए. निवेशकों की नजर अब जैक्सन हॉल में होने वाले फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर है, जिससे मौद्रिक नीति को लेकर बड़े संकेत मिल सकते हैं.

ब्याज दरों का क्या असर पड़ेगा सोने पर?

हाल ही में फेड के कुछ अधिकारियों ने ब्याज दरों में कटौती की बात की थी, क्योंकि अमेरिकी जॉब मार्केट में कमजोरी के संकेत मिले हैं. अगर आने वाले समय में फेड दरों में कटौती करता है, तो सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि सोना अक्सर कम ब्याज दरों के समय बेहतर परफॉर्म करता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.