Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

Punjab Police में सीधी भर्ती को लेकर बड़ी खबर! राज्य सरकार ने पुराना फैसला बदला

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में SI(सब इंस्पेक्टर) की सीधी भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पिछली कैप्टन सरकार के फैसले को बदल दिया है, जिसके मद्देनजर अब SI की सीधी भर्ती संभव नहीं होगी। आपको बता दें कि पिछले कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान सब-इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिससे निचले पद के कर्मचारी नाखुश थे क्योंकि उन्हें जल्दी पदोन्नति का मौका नहीं मिलता था।

अन्य पुलिस कर्मियों की शिकायतों को देखते हुए पंजाब सरकार ने अब उक्त फैसले में यह बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब राज्य में SI रैंक की कोई सीधी भर्ती नहीं होगी। यह भी पता चला है कि इस संबंध में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद अब मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया है। भविष्य में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कानूनी सलाह भी ली गई है।

सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि यह प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। इसके बाद सब इंसपैक्टरों के स्थान पर ASI रैंक पर नई भर्ती के संबंध में विज्ञापन दिए जाएंगे। शुरुआत में पुलिस ने करीब 300 से अधिक ASI रैंक पर भर्तियांकरने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.