Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

Punjab में फिर Encounter, शिवसेना नेता के हत्यारे और पुलिस के बीच Firing

मोगा:  पंजाब में आज पुलिस व गैंगस्टरों में एनकाउंटर होने का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह मोगा-कोटकपूरा हाईवे पर स्थित गांव सिंघावाला के नजदीक सेम नाले के साथ-साथ जाती सुनसान पगडंडी पर पुलिस पर गोली चलाने वाले 2 गैंगस्टर पुलिस के जवाबी फायर में घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में जिला सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ 13 मार्च 2025 को मोगा पुलिस की ओर से शिवसेना के प्रधान मंगा की हत्या करने के मामले में केस दर्ज किया गया था। दोनों को मोगा पुलिस की ओर से 2 दिन पहले हिमाचल के जिला कांगड़ा में एक होटल से काबू किया गया था और उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान उन्होंने पुलिस को हत्या के लिए प्रयोग किए गए रिवाल्वर को छुपाने संबंधी खुलासा किया था। जिसे बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को यहां लाई थी, लेकिन इसी बीच दोनों गैंगस्टर दलजीत सिंह और अरुण हांडा की ओर से भागने का प्रयास करने की कोशिश के चलते पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टरों के गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे एस.पी इन्वेस्टिगेशन बालकृष्ण सिंगला, डी.एस.पी सिटी गुरप्रीत सिंह अन्य उच्च पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी सिटी साउथ इंस्पेक्टर वरुण कुमार, थाना प्रभारी चड़िक सब इंस्पेक्टर गुरपाल सिंह मौके पर मौजूद थे। मामले संबंधी जानकारी एस.पी इन्वेस्टिगेशन बालकृष्ण सिंगला ने देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दर्जनों मामले विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर दर्ज हैं। वह इस सुनसान रास्ते को नशे और हथियारों को इधर-उधर ले जाने के लिए प्रयोग करते थे, ताकि किसी को शक न हो। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में भी इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर गांव सिंह वाला के सरपंच तीरथ सिंह काला और अन्य गणमन्य ने भी मौके पर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.