Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

CM मोहन यादव ने PM मोदी को दी बधाई, कहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह होता है….

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित है पूरा देश आनंद में है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ाने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देखेगा उसे मिट्टी में मिला देंगे। यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी को आतंकी खातमें के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई… हमारे  रक्षा मंत्री , केंद्रीय गृहमंत्री ,सरकार और पूरे भारतवासी जिन्होंने पहलगाम पर एकजुटता दिखाई, वह सबके लिए गौरव का विषय है..

डॉ यादव ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो  परचम फहराया है, यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है..इस ऑपरेशन में किसी को व्यक्तिगत हानी ना होते हुए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह घटना 56 इंच के सीने के सामर्थ्य को दर्शाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.