Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

Punjab में दिल दहला देने वाली वारदात, ममेरे भाई को दी रूह कंपा देने वाली मौत

गुरदासपुर : पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक हलके के रामदिवाली गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर अपने ही भाई ही हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, एक बुआ के बेटे ने मामूली पैसों के लेन-देन को लेकर अपने मामा के बेटे की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भूपिंदर सिंह का पुत्र जसकरन सिंह बूटा सिंह पुत्र निरंजन सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। जब जसकरण ने बूटा सिंह से पैसे मांगे तो बूटा सिंह ने उसे पैसे नहीं दिए। उसके बाद जसकरण सिंह किसी और का ट्रैक्टर चलाने लगा, जो बूटा सिंह को पसंद नहीं आया। इसके बाद बूटा सिंह और उसके पुत्र अबी व हुसन ने जसकरण को बांधकर पीटा और कहा कि अपने पिता को बुलाओ ताकि वह तुम्हें छुड़ा सकें।

इस बीच जब जसकरण ने अपने पिता भूपिंदर सिंह को फोन किया तो भूपिंदर सिंह गांव झंगी पनवा में उस स्थान पर पहुंच गए जहां बूटा सिंह ने जसकरण को बांध रखा था। इसके बाद बूटा सिंह ने भूपिंदर सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सूत्रों के अनुसार बूटा सिंह ने भूपिंदर सिंह को ट्रैक्टर से 3-4 बार टक्कर मारी, जिसके बाद भूपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जब जसकरण अपने पिता को डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल लेकर आया तो वहां डॉक्टर ने भूपिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक भूपिंदर सिंह बूटा सिंह के मामा का बेटा था।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मृतक भूपिंदर सिंह के बेटे जसकरण सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और हमें न्याय मिलना चाहिए। इस बीच, जब एसएचओ डेरा बाबा नानक सतपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.