Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ईंट से कुचला, गला रेता… जिंदा न बचे इसलिए फिर छत से पटका; पत्नी संग पति की ऐसी बर्बरता देख दहल जाएगा दिल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी संग बर्बरता की ऐसी घटना हुई है, जिसे जानकर और सुनकर दिल दहल जाएगा. इस घटना में शराब के नशे में धुत आरोपी ने पहले पत्नी के सिर को ईंट से कुचला, फिर गला रेतने का प्रयास किया और इससे भी मन नहीं भरा तो उसने छत से बाहर पटक दिया. घटना सोमवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर से उसकी पत्नी का शव बरामद किया है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. कानपुर के एडीसीपी विजयेंद्र द्विवेदी के मुताबिक सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की पत्नी का लहुलुहान शव उसके घर के बाहर से बरामद किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. हालांकि प्राथमिक जांच में इतना ही पता चला है कि आरोपी ने यह वारदात शराब के नशे में अंजाम दिया है.

आए दिन करता था मारपीट

उन्होंने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और अक्सर वह शराब पीकर घर आता है और पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करता है. पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात भी पत्नी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. उस समय आरोपी शराब के नशे में धुत था और नशे की वजह से ही उसने पत्नी से मारपीट की. बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी ने विरोध किया तो उसने ईंट उठाकर उसका सिर कुचल दिया. इससे महिला जमीन पर गिर पड़ी.

छत से भी पटका

इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की. इससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी को लगा कि उसकी पत्नी जिंदा बच जाएगी. ऐसे में उसने पत्नी के शरीर को उठाया और छत से नीचे पटक दिया. घटना के वक्त पास पड़ोस के काफी लोग मौके पर जमा हो गए. इन्हीं में से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी के मुताबिक वह खुद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सबूत इकट्ठा किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.