Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

NEET की ‘आंसर की’ ऐसा क्या दिखा? छात्र ने पिता के रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नीट एग्जाम की ‘आंसर की’ में कम नंबर आने छात्र ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. गोली की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे. उन्होंने देखा की बेटा नीचे पड़ा हुआ है. वह उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. एक रिटायर्ड फौजी के बेटे का इस तरह से सुसाइड करने से हर कोई परेशान है. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में रहने वाले नीट के छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान 18 साल के निखिल प्रताप राठौर के तौर पर हुई है, जो कि शताब्दीपुरम इलाके में अपने माता-पिता और भाई के रहता था. निखिल के पिता सेना से रिटायर्ड है. मंगलवार की रात नीट की आंसर की आई थी. निखिल ने भी आंसर की डाउनलोड कर अपनी परफॉर्मेंस चेक की. इस दौरान उसके नंबर कम आए थे.

पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से NEET के छात्र ने किया सुसाइड

परिवार ने जब निखिल से ‘आंसर की’ के नंबर के बारे में पूछा तो वह उन्हें बिना बताए ही वहां से चला गया. आंसर शीट में उम्मीद से कम नंबर देखकर निखिल मानसिक तनाव में आ गया और पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर को खुद के सिर पर रखकर गोली मार ली. गोली की आवाज सुनते ही परिजन भागते हुए नीचे कमरे में पहुंचे, जहां निखिल खून से लथपथ पड़ा हुआ था. वह उसे तुरंत उठाकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन तब उसकी मौत हो गई थी.

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

निखिल पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर था. पिता खुद उसे कोचिंग तक छोड़ने जाते थे. निखिल का बड़ा भाई बीटेक का छात्र है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही रिवॉल्वर जब्त कर ली है. मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि छात्र रिजल्ट के कारण तनाव में था. जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.