Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

MP के 7832 टॉपर विद्यार्थियों को CM मोहन यादव की सौगात, आज उपहार में देंगे स्कूटी

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले 7832 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदाय योजना के तहत उपहार देंगे. कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा. ये सभी छात्र 2024-25 सत्र की 12वीं की परीक्षा में अपने अपने स्कूल में टॉपर्स हैं.

प्रदेश में निःशुल्क ई-स्कूटी/आईसीईएस योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से संचालित की जा रही है. इस योजना में ऐसे छात्र-छात्राएं पात्र होते हैं जिन्होंने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेन्डरी कक्षा 12वीं में नियमित परीक्षार्थी के रूप में टॉप किया हो.

बालिकाओं को मिलेगी व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्वच्छता की वृतिका राशि

वहीं बालिका विद्यालय की टॉपर एक बालिका को, बालक विद्यालय के एक टॉपर बालक के अलावा को-एड स्कूल के एक-एक टॉपर बालक और बालिका को भी स्कूटी प्रदान की जाती है.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समग्र शिक्षा की सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना के तहत वर्ष 2025 में कक्षा 7वीं से 12वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को करीब 61 करोड़ रूपये डीबीटी द्वारा बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे.

इस योजना के तहत शासकीय विद्यालयों की कक्षा सातवीं से 12वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं को स्वास्थ्य स्वच्छता के लिए 300 रूपये की राशि हर साल दी जाती है.

20 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड का स्टायपंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 20 हजार 100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड रूपयों की स्टायपंड राशि भी ट्रांसफर करेंगे.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप (IV) योजना के तहत छात्रावासों में रह रहीं बालिकाओं को टी.एल.एम और स्टायपंड के लिए प्रति बालिका 3400 रूपये प्रति वर्ष प्रदान की जाती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.