
जालंधर: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के बाद आज फिर पुलिस आज उनके घर पहुंची।
पता चला है कि पुलिस उनके घर और कार की तलाशी ले रही है। इस दौरान 5 पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है। घर के बाहर चार पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें से एक कार में दस्तावेजों की जांच कर रहा है। बता दें कि रात करीब 12 बजे विजिलेंस टीम की निगरानी में रमन अरोड़ा की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच हुई। हालांकि, इस दौरान रमन अरोड़ा को कार से बाहर नहीं निकाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.