Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

MBA बताकर कराई शादी, पति निकला 8वीं फेल… कांग्रेस विधायक और परिवार पर बहू के आरोप, मामला दर्ज

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल (हनी) और उनके परिवार पर मामला दर्ज हुआ है। विधायक की बहु काम्या ने आरोप लगाया कि भाई को MBA बताकर शादी कराई गई और पति 8वीं फेल निकला है। काम्या सिंह ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है विधायक के भाई की पत्नी ने पूरे परिवार पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर भोपाल के महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

PunjabKesari

एफआईआर में विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, सास चंद्रकुमारी सिंह, बहन शीतल सिंह और पति देवेंद्र सिंह बघेल के नाम शामिल हैं। काम्या सिंह का कहना है कि दहेज में लग्जरी कार न देने पर उनके साथ मारपीट की गई। काम्या ने बताया कि शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसके होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल MBA पास हैं, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वे केवल 8वीं कक्षा तक पढ़े हैं।

PunjabKesari

पुलिस ने विधायक और उनके परिवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 351(2), 3(5) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत एफआईआर दर्ज की। बता दें कि यह एफआईआर 13 मई को दर्ज हुई थी। लेकिन मामला आज सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.