
Jwar scam: ज्वार खरीदी में बटाईदारों की जांच ठंडी, प्रशासन की सजगता से टला 60 करोड़ का घोटाला
बैतूल। बैतूल में बटाई दारी के नाम पर सरकारी खरीदी का बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले में समर्थन मूल्य पर ज्वार खरीदी के लिए खरीदी माफिया ने ऐसा जाल बुना कि सरकार को करोड़ों की चपत लग जाती।लेकिन प्रशासनिक जांच में पाया गया कि कुल 1116 किसानों ने ज्वार बेचने के लिए पंजीयन कराया था, लेकिन खेतों के सत्यापन के बाद सिर्फ 25 पंजीयन ही वास्तविक पाए गए। बाकी 1091 पंजीयन फर्जी पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
यदि यह पंजीयन पास हो जाते, तो सरकार को करीब 60 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होता।
अगर इसकी पूरे प्रदेश में जांच हो जाए तो यह 2 हजार करोड़ रु से ज्यादा का फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।


बैतूल तहसीलदार जी.डी. पाटे का बड़ा खुलासा