
जालंधरः जालंधर से शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 25 साल की लड़की को बेहोश कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहात एरिया की रहने वाली है और 15 मई को बस अड्डा आई थी, जहां उसे मोगा के गांव लौंगीविंड का रहने वाला आरोपी पूर्ण सिंह मिला। इस दौरान वह पीड़िता को झांसा देकर अपने साथ बस अड्डे के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसे बेहोशी की कोई दवा सुंघा दी।
इसके बाद आरोपी ने फायदा उठा कर उसके साथ रेप किया, होश आने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे मार देगा। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.