Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

Jalandhar में जोरदार धमाका! लोगों में फैली दहशत

जालंधर : शुक्रवार को जालंधर के सोढल चौक के पास एक साइकिल की दुकान में जोरदार धमाका हो गया। यह धमाका दुकान में रखे कंप्रेसर के फटने से हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे बाहर निकल आए।

गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानदार दुकान में मौजूद नहीं था। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई। धमाके से दुकान की छत उड़ गई और कंप्रेसर करीब 15 फीट दूर जाकर गिरा। उसकी मोटर एक पेड़ पर जाकर लटक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दो गलियों दूर तक लोगों ने इसे महसूस किया और डर का माहौल बन गया। एक व्यक्ति ने बताया कि आवाज सुनकर ऐसा लगा जैसे आसमान से कोई बम गिरा हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार कंप्रेसर को चालू हालत में छोड़कर चला गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकान को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकानदार को करीब 50 से 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.