Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

IIT दिल्ली के छात्र ने किया सुसाइड! हॉस्टल रूम में बेड पर मिला शव, जांच जारी

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित IIT दिल्ली के हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दूसरे साल के छात्र का शव उसके कमरे से बरामद हुआ. यह घटना मंगलवार, 4 जून 2025 को सामने आई. पुलिस को सुबह एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि किशनगढ़ थाना इलाके में स्थित IIT हॉस्टल के एक कमरे का दरवाजा लंबे समय से बंद है और अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा. सूचना मिलते ही SHO किशनगढ़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. चूंकि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए फायर सर्विस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया.

जब पुलिस और फायर टीम कमरे के अंदर पहुंची तो एक युवक बेहोशी की हालत में बेड पर पड़ा मिला. मौके पर मौजूद IIT के डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मृतक की पहचान IIT दिल्ली के बायोमैकेनिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र के रूप में हुई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने घटना से एक दिन पहले रात का खाना खाया था और फिर अपने कमरे में चला गया था. 3 जून को वह किसी भी सहपाठी को नजर नहीं आया और न ही किसी से संपर्क में था, जिससे साथी छात्रों को शक हुआ. इसके बाद मामला सुरक्षा कर्मचारियों के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा.

छात्र के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस का कहना है कि शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन कमरे में उल्टी के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि मामला स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल, क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और जांच शुरू कर दी है.

कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.