Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

IB के इनपुट पर हिरासत में लिया गया जालंधर का मशहूर यूट्यूबर, जानें क्यों

पंजाब के जालंधर के मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर अमरीक सिंह को पाकिस्तान यात्रा के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के इनपुट पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। दिसंबर 2024 में पत्नी मनप्रीत कौर के साथ धार्मिक पर्यटन पर गए अमरीक ने करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब और लाहौर में वीडियो शूट किए थे, जिन्हें यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा।

जांच एजेंसियों को शक है कि इस दौरान उनका संपर्क ऐसे लोगों से हुआ, जो पाक खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हो सकते हैं। पाकिस्तान में उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यूबर और कथित ISI एजेंट नासिर ढिल्लों के साथ भी वीडियो बनाए थे।

सूत्रों के अनुसार अमरीक को पुलिस ने फोन कर थाने बुलाया था और बाद में उनके डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल वह वीडियो बनाने और एडिट करने में करते थे। इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन एजेंसियां उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.