Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

आंधी-बारिश… दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में लू, जानें 8 राज्यों का मौसम

देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश देखने को मिली, जिसके बाद दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हालांकि रविवार को फिर से दिल्ली में तेज धूप खिली. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और अगले 5 दिन दिल्ली में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे.

इसके अलावा आज, 12 मई को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पूर्व राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश होने और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 12 से 15 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटे तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

12 से 15 मई तक छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में भी तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 से 15 मई को आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में तेज हवा चलने की संभावना है. 15 मई को कर्नाटक में तेज बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अगले चार दिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में और 12 से 14 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी, जबकि 13-14 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होगी.

मेघायल में ओले गिरने की संभावना

13 मई को मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. इसके साथ ही यहां ओले गिरने की भी संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात राज्य में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

12 से 15 मई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. इस दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में और 13 और 14 तारीख को झारखंड में, 13 से 15 मई के दौरान ओडिशा में और 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चल सकती है. 12 मई को झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, त्रिपुरा में गर्म मौसम रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.